सागर को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के शीर्ष तीन शहरों में जगह दिलाने वाले कर्मचारियों को शॉल और श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित, कांग्रेस नेताओं ने सफाई व्यवस्था की कमियों पर भी उठाए सवाल
सागर। पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती की पूर्व संध्या पर शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने सफाई कर्मचारियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। शहर के प्रमुख स्थल तीनबत्ती स्थित गौर मूर्ति के सामने हुए इस आयोजन में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और सफाई दरोगाओं को फूलमालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में सागर को देश के शीर्ष तीन स्वच्छ शहरों में स्थान मिलने का श्रेय सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता दूतों को दिया। उन्होंने कहा कि शहर को यह उपलब्धि दिलाने में सफाई कर्मियों की मेहनत और समर्पण की अहम भूमिका रही है।
वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चक्रेश सिंघई ने शहर की सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि सागर में अभी भी कई स्तरों पर सुधार की जरूरत है। शहर के लगभग हर वार्ड में सीवेज की समस्या बनी हुई है। कई स्थानों पर सीवेज ओवरफ्लो होने से गंदगी और कीचड़ की स्थिति पैदा हो जाती है।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू, पप्पू गुप्ता, शैलेन्द्र तोमर, अवधेश तोमर, पंकज सिंघई, परख शुक्ला, रिंकू केसरवानी, नारायण विश्वकर्मा, राकेश छावड़ा, शैलू गुप्ता, लाल्ला यादव, आदित्य चौधरी, शाहरुख खान, अंकुर यादव, प्रवीण यादव, बाबू मछंदर, तरुण सैनी, अन्नू घोषी, भोले, लखन वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि, वीरू कुरड़िया, राजा वाल्मीकि, अरमान वाल्मीकि, शिवम, बंटू करोसिया, जय घटारे, ब्रजमोहन महावत सहित सियाबाई, सुधा रानी, अनीता, सुषमा, लक्ष्मी, कल्पना, वसंती और नीता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।








