होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

रात में 20 वर्षीय युवती रहस्यमय तरीके से लापता, बिस्तर से मिली 5 फीट लंबी सांप की केंचुल,क्या थी इच्छाधारी नागिन ? लोग हैरान

रात में 20 वर्षीय युवती ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

रात में 20 वर्षीय युवती रहस्यमय तरीके से लापता, बिस्तर से मिली 5 फीट लंबी सांप की केंचुल,क्या थी इच्छाधारी नागिन ? लोग हैरान

उत्तरप्रदेश के औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र के सिंगनपुर गांव में 20 वर्षीय युवती के अचानक गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिवार के लोग और ग्रामीण इस घटना को लेकर हैरान हैं। युवती रविवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने गई थी, लेकिन सोमवार सुबह वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता पाई गई।
परिजनों के मुताबिक, सोमवार सुबह जब युवती की मां उसे जगाने कमरे में पहुंचीं तो बिस्तर खाली मिला। कमरे में युवती का कोई पता नहीं था। हालांकि, वहां जो चीज मिली उसने सभी को चौंका दिया। बिस्तर के पास करीब पांच फीट लंबी सांप की केंचुल पड़ी थी। इस दृश्य को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी।
कमरे में मिले कपड़े और जेवर, बढ़ी उलझन
परिवार ने बताया कि युवती के कपड़े और जेवर बिस्तर पर व्यवस्थित हालत में रखे थे। पास ही सांप की उतरी हुई केंचुल पड़ी मिली। इतना ही नहीं, कमरे की फर्श पर सांप का एक बिल जैसा छेद भी दिखाई दिया। परिजनों का कहना है कि पहले भी कमरे के आसपास सांप देखे जाने की बातें सामने आई थीं, लेकिन इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने इसे अंधविश्वास से जोड़ते हुए युवती को “इच्छाधारी नागिन” तक कहना शुरू कर दिया। अफवाहों के चलते ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। हालांकि परिवार इन बातों को सिरे से खारिज कर रहा है। उनका कहना है कि वे सिर्फ अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी चाहते हैं।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलने पर अजीतमल सर्किल ऑफिसर मनोज गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवती के पिता की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवती की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो संभावित स्थानों पर जांच और पूछताछ कर रही हैं।
सीओ मनोज गंगवार ने साफ किया कि युवती के सांप में बदलने जैसी बातें पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। उन्होंने कहा कि कमरे में कपड़ों और सांप की केंचुल का मिलना जांच को भ्रमित करने की कोशिश भी हो सकती है। इस संभावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
जांच के तहत पुलिस ने घर से मोबाइल फोन कब्जे में लेकर कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल गतिविधियों की पड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है और सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि उनके पास कोई ठोस जानकारी हो तो प्रशासन को उपलब्ध कराएं। फिलहाल युवती की तलाश जारी है और पूरे क्षेत्र की नजरें इस मामले के खुलासे पर टिकी हुई

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!