होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

MP : मेरठ,इंदौर,दिल्ली के बाद अब सागर में अवैध इश्क का खौफनाक अंजाम,प्रेमी ने पति को मारकर शव सेप्टिक टैंक में फेंका

MP : मेरठ,इंदौर,दिल्ली के बाद ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

MP : मेरठ,इंदौर,दिल्ली के बाद अब सागर में अवैध इश्क का खौफनाक अंजाम,प्रेमी ने पति को मारकर शव  सेप्टिक टैंक में फेंका

MP : इंदौर, मेरठ ,दिल्ली के बाद अब सागर जिले के देवरी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है,जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मामला एक ऐसी साजिश का है,जहां पत्नी के प्रेमी ने उसके पति को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की और फिर शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। बॉडी जल्दी डिस्पोज़ हो इसके लिए वह उस टैंक की निगरानी भी करता रहा जिस जगह उसने अपनी प्रेमिका के पति की लाश को ठिकाने लगाया था,कभी उस टैंक में वह नमक का छिड़काव करता,तो कभी उस में बड़े बड़े पत्थर डाल देता ताकि बॉडी ऊपर को न आए।

वीओ:दरअसल, इस सनसनीखेज मामले की शुरुआत 20 अगस्त 2025 से होती है,जब सागर निवासी प्रिंस वाल्मीकि अचानक देवरी से लापता हो गया। वह अपनी पत्नी के साथ उसके मायके में रहा करता था।उसकी पत्नी ने थाने पहुंचकर अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को शक की दिशा मिली और पूरा मामला प्रेम प्रसंग की ओर मुड़ गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि प्रिंस की पत्नी के देवरी में रहने शोएब खान नामक युवक से अवैध संबंध थे। प्रिंस को इस रिश्ते की जानकारी हो चुकी थी,जिससे घर में तनाव और विवाद की स्थिति बन गई थी। इसी के बाद शोएब ने प्रिंस को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 20 अगस्त को उसने दिनभर प्रिंस को शराब पार्टी में उलझाए रखा और मौका मिलते ही उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को सेप्टिक टैंक में फैंक दिया,ताकि किसी को कोई सुराग न मिले।
वारदात के बाद शोएब खान काम करने के बहाने गुजरात फरार हो गया और कुछ समय बाद मृतक की पत्नी भी उसके साथ चली गई। पुलिस को जब यह जानकारी मिली कि गुमशुदगी दर्ज कराने वाली पत्नी शोएब खान नाम के युवक के साथ सूरत में रह रही है,पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच की तो पता चला कि आरोपी शोएब गुजरात से वापस आने के दौरान नरसिंहपुर जिले में सड़क हादसे का शिकार हुए है,लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह अस्पताल से भाग निकला।
लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आखिरकार शोएब को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने पहले पुलिस को काफी गुमराह करने की कोशिश की,कई जगह पुलिस ने खुदाई कराई कुछ पता नहीं चला,लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस को मृतक के अवशेष मिले है। जिन्हें फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद डीएनए टेस्ट के लिए लेब भेजा है।
पुलिस जांच अधिकारी समरथ सीनम का कहना है कि मामले में मृतक की पत्नी को भी तलाश रहे है,उसकी लोकेशन गुजरात में मिली है।

फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है। इस दिल दहला देने वाले खुलासे के बाद देवरी सहित पूरे सागर जिले में सनसनी फैल गई है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!