सागर : पाइपों से भरा ट्राला फंसा, 10 घंटे तक लगा जाम
सागर : खुरई मस्जिद के पास पठारी जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार देर रात पाइपों से भरा एक ट्राला फंस गया। इस घटना के कारण लगभग 10 घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार जल जीवन मिशन के पाइपों से भरा ट्राला क्र.आरजे 27 जीबी 6303 भोपाल से खिमलासा जा रहा था। चालक महेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात खुरई पहुंचने पर उसने खिमलासा जाने का रास्ता पूछा, जिस पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे पठारी रोड की ओर जाने का संकेत दिया। मोड़ पर मुड़ते समय ट्राला फंस गया और आगे नहीं बढ़ सका। ट्राला फंसने के तुरंत बाद सड़क पर जाम लगना शुरू हो गया। सूचना मिलते ही खुरई शहरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और दो हाइड्रा क्रेन बुलाईं। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 10 घंटे की कार्यवाही के बाद ट्राले को हटाया जा सका। ट्राला हटने के बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका।
सागर : पाइपों से भरा ट्राला फंसा, 10 घंटे तक लगा जाम
सागर : पाइपों से भरा ...
[post_dates]

संपादक







