होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

लैपटॉप चोरी का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

सागर। 10 दिसम्बर को फरियादी ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर। 10 दिसम्बर को फरियादी रूद्राक्ष पिता पवन पटैल 19 वर्ष निवासी ग्राम कटरा बेलखेडा थाना पाटन ने थाना रहली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। 8 दिसम्बर को सुबह लगभग 10.40 बजे वह पाटन से सागर जा रहा था। रहली बस स्टैंड पर बस रुकने पर वह पानी लेने के लिये नीचे उतरा। इसी दौरान उसकी सीट पर रखा बैग, जिसमें एचपी कंपनी का सिल्वर रंग का लैपटॉप सीरियल चार्जर तथा 8000 रुपये नगदी रखे थे, कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। लैपटॉप में मेरा पढ़ाई से संबंधित बहुत ही जरूरी और बहुत सारा डेटा भी है। काफी तलाश करने पर भी बैग न मिलने पर फरियादी ने अपने पिता को सूचना दी और बाद में 10 दिसम्बर को थाना रहली में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 771/25 धारा 303 (1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान चोरी गये लैपटॉप, नगदी एवं आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित कर सभी तरह के प्रयास करते हुये पतारसी की गई। मुखबिर की सूचना पर 11 दिसम्बर को आरोपी गुड्डू पिता संतू कुर्मी 30 वर्ष निवासी ग्राम समनापुर थाना रहली को चांदपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से चोरी गया लैपटॉप, चार्जर बरामद किये गये। पैसे आरोपी द्वारा खर्च कर देना बताया गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रहली उप निरीक्षक सुनील शर्मा, आशीष चौबे, मुकेश राठौर, रवि पटैल का योगदान रहा।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!