नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सागर में पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सागर/रहली। थाना रहली क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रहली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना रहली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किये गये तथा आरोपी की तलाश के लिये विशेष टीम गठित की गई। लगातार प्रयासों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके पश्चात उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी रहली निरीक्षक सुनील शर्मा, याकूब, विनोद विश्वकर्मा, अमित चौबे, जय रैकवार एवं आरक्षक सुरेन्द्र यादव का सराहनीय योगदान रहा।








