होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : 10 प्रतिष्ठानों से 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

सागर : 10 प्रतिष्ठानों से ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : 10 प्रतिष्ठानों से 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

सागर/बीना। प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध वितरण के खिलाफ शुक्रवार को शहर में सघन जांच अभियान चलाया। एसडीएम विजय डेहरिया के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने 10 अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर दबिश देकर 20 गैस सिलेंडर जब्त किये हैं। संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन रोड, छोटी बजरिया, सुपर मार्केट और अंबेडकर तिराहा स्थित होटलों व खाद्य ठेलों की जांच की। यहां व्यवसायिक गतिविधियों के लिये घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा था। टीम ने मौके से सिलेंडर जब्त कर संचालकों के खिलाफ प्रकरण तैयार किये हैं। जांच के दौरान छोटी बजरिया स्थित अरुण किराना स्टोर पर 6 गैस सिलेंडर रखे मिले। दुकानदार ने स्वयं को सब डीलर बताया, लेकिन संबंधित वैध दस्तावेज पेश नही कर सका। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सौरभ यादव के अनुसार कागजात के अभाव में इन सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया है। खुरई रोड स्थित चंद्रशेखर वार्ड में राय गैस एजेंसी द्वारा घनी आबादी वाले क्षेत्र में खुले में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्यवाही का प्रतिवेदन एसडीएम को सौंपा है। कार्यवाही के दौरान उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अधिक दाम पर बिक्री की शिकायत भी की। एमएस कॉम्प्लेक्स में एक उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि उसे ऊंचे दामों पर सिलेंडर दिया गया। हालांकि आपूर्ति विभाग ने शहर में गैस का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!