होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर में पूर्व सैनिक से 11 लाख की धोखाधड़ी : ठगो ने बैंक का ऐप डाउनलोड करने का बोलकर दिया ठगी को अंजाम

सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र के ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र के गौर नगर निवासी पूर्व सैनिक से 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। ठगों ने एसबीआई का योनो एप डाउनलोड कराने का बोलकर वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पूर्व सैनिक ने अक्टूबर माह में मकरोनिया थाने में शिकायती आवेदन दिया था। जिस पर जांच करते हुये पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार राजेश कुमार निवासी गौर नगर ने अक्टूबर माह में थाने में शिकायती आवेदन दिया था। शिकायत में उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को अज्ञात व्यक्ति का शाम को फोन आया था। वह बोला कि तुम्हारा एसबीआई का योनो एप डाउनलोड करो। जैसे ही मैंने एप खोला तो मेरा मोबाइल हैक हो गया। मोबाइल हैक होने के बाद 16 अक्टूबर की सुबह एसबीआई जयपुर से पत्नी के मोबाइल नंबर पर काल आया। उक्त कॉल करने वाले ने बोला कि तुम्हारे पति राजेश के खाते से छेड़छाड़ हो रही है, गलत ट्रांजेक्शन हो रहा है। आप तुरंत अपनी बैंक शाखा में संपर्क करें। जानकारी मिलते ही तत्काल एसबीआई शाखा गया। जहां बैंक खाते की जानकारी ली। जिसमें पता चला कि मेरे बैंक खातों से ठग ने अपने खाता नंबर पर 1 लाख 90 हजार, 1 लाख 55 हजार कुल राशि 3 लाख 45 हजार की एफडी की। आईएमपीएस और आरटीजीएस के माध्यम और दूसरे खाता से आरोपी ने धोखाधड़ी कर 4 लाख 50 हजार, तीसरे खाता से 1 लाख 50 हजार कुल 11 लाख रुपये निकाल लिये। ठग ने योनो एप डाउनलोड करने का कहकर धोखाधड़ी की है। शिकायत पर जांच करते हुये मकरोनिया पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All