होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

हत्यारों को गिरफ्तार करो : युवक की मौत के बाद एसपी कार्यालय में गूंजा परिजनों का आक्रोश

हत्यारों को गिरफ्तार करो : ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

हत्यारों को गिरफ्तार करो : युवक की मौत के बाद एसपी कार्यालय में गूंजा परिजनों का आक्रोश

सागर। बहरोल थाना क्षेत्र के ग्राम चितौआ में मारपीट के बाद युवक की मौत का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मृतक के परिजन और ग्रामीण रविवार शाम करीब 4 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आवेदन सौंपा।

आवेदन में गोपी अहिरवार ने बताया कि 22 मई की रात गांव के लालू लोधी ने उससे गाड़ी मांगी थी। मना करने पर विवाद हुआ और आरोपियों द्वारा गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि रात करीब 11 बजे केसरी लोधी, प्रांगसिंह लोधी, लालू लोधी, छोटे लोधी और कान्हा लोधी सहित अन्य लोग एक राय होकर डंडा और कुल्हाड़ी लेकर घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी

फरियादी के अनुसार बीच-बचाव करने पहुंचे उसके चाचा नन्नू अहिरवार के साथ भी डंडों से मारपीट की गई, जिससे उनके सीने में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए बंडा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 23 मई की रात करीब 10:30 बजे उनकी मौत हो गई।

घटना में परिवार के अन्य लोगों के घायल होने की बात भी आवेदन में कही गई है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और वे खुलेआम घूमते हुए धमकी दे रहे हैं।
मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!