होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : कटर से हमला, इलाज के दौरान मौत, सागर में गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

सागर : कटर से हमला, ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : कटर से हमला, इलाज के दौरान मौत, सागर में गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

सागर। पुरव्याऊ इलाके में निगम के मस्टरकर्मी चंद्रलेश चौरसिया की हत्या के बाद गुरुवार को परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब 12 बजे परिजन शव को लेकर कोतवाली थाना पहुंचे और थाने के सामने चक्काजाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 7:30 बजे चंद्रलेश चौरसिया पर उनके रिश्ते में लगने वाले भतीजे ने 4–5 साथियों के साथ कटर से हमला कर दिया। बीच-बचाव में उनकी पत्नी शशि प्रेम बाई भी घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल चंद्रलेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के पीछे टोना-टोटका और संपत्ति विवाद की बात सामने आ रही है।

चंद्रलेश मूल रूप से नगर निगम के वाहन विभाग में मस्टर रोल पर कार्यरत थे। गणेश मंदिर क्षेत्र में घर पर ही पत्नी के साथ समोसे का व्यवसाय भी चलाते थे।

गुरुवार को परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, आरोपियों के मकान दौड़ने और मृतक परिवार को आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब 1:30 बजे चक्काजाम समाप्त किया गया और शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!