होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : होटल से लौट रहे तीन भाइयों पर कटर से हमला, शराब के लिए पैसे न देने पर वारदात

सागर : होटल से लौट ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : होटल से लौट रहे तीन भाइयों पर कटर से हमला, शराब के लिए पैसे न देने पर वारदात

सागर। होटल से खाना खाकर लौट रहे तीन भाइयों पर कटर से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती, लक्ष्मी नारायण वाटिका के सामने की घटना

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात तीन भाइयों पर कटर से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल तीनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना लक्ष्मी नारायण वाटिका के सामने की रात 11 बजे की बताई जा रही है।

गुरु नानक कॉलोनी सिंधी कैंप निवासी घायल सूरज सुखवानी ने गुरुवार शाम 4:00 बताया कि वह अपने भाइयों अजय और शाहिल सुखवानी के साथ रात करीब 11 बजे होटल से खाना खाकर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। लक्ष्मी नारायण वाटिका के सामने जाम लगने के कारण वे रुके हुए थे, तभी पीछे से शुभम जैन और अंशित जैन आए और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। मना करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर शुभम जैन ने सूरज पर कटर से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए अजय और शाहिल पर भी कटर से वार किए गए, जिससे तीनों घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर मौके से फरार हो गए।

घायलों ने मोतीनगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शुभम और अंशित जैन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All