होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

BMC की बड़ी उपलब्धि : अब फेफड़ों की गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान,पी एफ टी और एफ ओ टी  सुविधा शुरू

BMC की बड़ी उपलब्धि : ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp
BMC की बड़ी उपलब्धि : अब फेफड़ों की गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान,पी एफ टी और एफ ओ टी  सुविधा शुरू


सागर। बुन्देलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय (BMC), सागर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। अब संभाग के मरीजों को फेफड़ों से जुड़ी जटिल बीमारियों की जांच के लिए निजी सेंटरों या बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सोमवार को बीएमसी के फिजियोलॉजी एवं रेस्पिरेटरी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT) और फेफड़ों की विशेष जांच (FOT) सुविधा का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अत्याधुनिक सुविधा का लोकार्पण अधिष्ठाता डॉ. पी. एस. ठाकुर एवं अधीक्षक डॉ. राजेश जैन द्वारा किया गया।

मरीजों के लिए संजीवनी साबित होगी यह सुविधा
 अधिष्ठाता डॉ. ठाकुर ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा प्रतिदिन (सोमवार से शनिवार) सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक ओपीडी कक्ष क्रमांक 12 में उपलब्ध रहेगी।

PFT और FOT जांच के माध्यम से कई बीमारियों का सटीक निदान संभव होगा
मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि अस्थमा एवं सांस फूलने की समस्या
COPD (क्रोनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) पल्मोनरी फाइब्रोसिस (फेफड़ों का कड़ा होना) श्वसन संबंधी अन्य गंभीर संक्रमण जैसी बीमारियों की जांच में सुविधा मिलेगी। यह पहल न केवल मरीजों के लिए वरदान है, बल्कि बीएमसी के पी.जी. छात्रों (PG Students) के लिए भी शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आधुनिक मशीनों की उपलब्धता से छात्रों को क्लीनिकल अनुभव मिलेगा और श्वसन रोगों से संबंधित रिसर्च कार्यों में सागर मेडिकल कॉलेज को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

 इस गौरवपूर्ण अवसर पर फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत अरजरिया, पल्मोनरी विभागाध्यक्ष डॉ. तल्हा साद सहित डॉ. अमरदीप राय, डॉ. अंजु झा, डॉ. रीमा गोस्वामी, डॉ. रमेश पाण्डेय, डॉ. सर्वेश जैन, डॉ सत्येंद्र उइके , डॉ. आशीष जैन, डॉ सत्येंद्र मिश्रा , डॉ प्रियांशु और दोनों विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक, पी.जी. छात्र एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!