होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

कलेक्टर संदीप जी आर की बड़ी कार्यवाही : अवैध मुरम उत्खनन पर अजय बिल्डकॉन पर एक करोड़ से अधिक का किया गया जुर्माना

कलेक्टर संदीप जी आर की ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

कलेक्टर संदीप जी आर की बड़ी कार्यवाही : अवैध मुरम उत्खनन पर अजय बिल्डकॉन पर एक करोड़ से अधिक का किया गया जुर्माना

सागर। अवैध मुरम उत्खनन करने पर अजय बिल्डकॉन पर एक करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही अवैध मुरम उत्खनन करने पर अजय बिल्डकॉन को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुये निर्देशित किया कि प्रकरण में नियत सुनवाई पर उपस्थित होकर खनिज के अवैध उत्खनन के संबंध में समाधानकारक उत्तर दस्तावेजी साक्ष्य सहित पेश करें। यह कार्यवाही कलेक्टर संदीप जीआर ने की है। जारी आदेशानुसार अनुविभागीय अधिकारी जैसीनगर ने प्रतिवेदन के माध्यम से अवगत कराया कि मौजा बांसा तहसील जैसीनगर स्थित भूमि ख.नं. 693 शासकीय छोटा घास भूमि रकबा 1.07 से अजय बिल्डकॉन के द्वारा बांसा-सरखड़ी रोड़ निर्माण के लिये खनिज मुरम मात्रा 9775 घन मीटर बगैर सक्षम अनुमति के उत्खनन की गई है। वादग्रस्त भूमि शासकीय चरागाह दर्ज है और वादग्रस्त भूमि ख.नं. 693 में पूर्व से तालाब नुमा आकृति थी, उसी में से मुरम का उत्खनन किया गया है। प्रतिवेदन का अवलोकन करने के बाद कलेक्टर ने जुर्माने की कार्यवाही की है। तय समय सीमा में जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर दोगुनी राशि अधिरोपित की जायेगी।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!