होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लंबे समय से फरार 1000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लंबे समय से फरार 1000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

सागर। थाना मोतीनगर क्षेत्रांतर्गत घटित एक गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे 1000 के इनामी आरोपी को मोतीनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। 31 मई 2024 को फरियादी संतोष पिता स्व. बाबूलाल जैन 57 वर्ष निवासी शास्त्री वार्ड सागर द्वारा थाना मोतीनगर में रिपोर्ट लेख कराई गई कि 30 मई 2024 को रात्रि लगभग 11 बजे आदर्श गार्डन में आरोपी अंकित तिवारी निवासी इतवारी टोरी सागर द्वारा चौकीदार से गालीगलौज करते हुये शराब पीने के लिये पैसों की मांग की गई एवं फरियादी तथा उनके पुत्र लकी जैन एवं यश जैन को जान से मारने की धमकी दी गई। फरियादी के अनुपस्थित रहने के दौरान आरोपी द्वारा फोन के माध्यम से भी लगातार गाली गलौज व धमकियां दी गई। अगले दिन 31 मई 2024 को आरोपी पुनः आदर्श गार्डन के गेट पर आया और फरियादी से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये पैसों की मांग की तथा पैसे नही देने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। उक्त रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी अंकित तिवारी घटना दिनांक से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 1000 का इनाम घोषित किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मोतीनगर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना तंत्र को सक्रिय कर कार्यवाही करते हुये फरार इनामी आरोपी अंकित पिता बाबूलाल तिवारी 30 वर्ष निवासी इतवारी टोरी सागर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया, पश्चात उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, राकेश भट्ट, नदीम शेख, राहुल की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All