होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 लीटर जहरीली कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 लीटर जहरीली कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये अमानक कच्ची अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना मोतीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रजौआ रोड स्थित मंदिर के पास एक व्यक्ति कच्ची एवं संदिग्ध शराब बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी मोतीनगर के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके के लिये रवाना हुई। पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में पीले रंग की प्लास्टिक की कुप्पी लिये खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धीरज कोरी पिता महेश कोरी 33 वर्ष निवासी आवासीय कॉलोनी बाघराज वार्ड बताया। आरोपी के कब्जे से बरामद प्लास्टिक की कुप्पी की जांच करने पर उसमें लगभग 5 लीटर मटमैली एवं दुर्गंधयुक्त हाथ से निर्मित कच्ची शराब भरी पाई गई। प्रथम दृष्टया उक्त शराब अमानक एवं मानव स्वास्थ्य के लिये हानिकारक तथा संभावित रूप से विषैली प्रतीत हुई। आरोपी से उक्त शराब के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा अनुमति पत्र प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने लगभग 600 मूल्य की 5 लीटर अवैध कच्ची शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 एवं 49(क) मप्र आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस द्वारा शराब के नमूने सुरक्षित कर नियमानुसार परीक्षण हेतु आवश्यक कार्यवाही भी की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किये जाने की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, लोकेश पटेल, गौरव गुप्ता, प्रकाश, अरुण, दिनेश, दीपक यादव, संजय की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!