होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : पशु अस्पताल में दिन दहाड़े पेड़ काटने का मामला, वन अमले को देख भागे

सागर : पशु अस्पताल में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : पशु अस्पताल में दिन दहाड़े पेड़ काटने का मामला, वन अमले को देख भागे
सागर/शाहगढ़। पशु अस्पताल में खड़े हुये हरे पेड़ को बिना अनुमति काटा जा रहा था। जानकारी के अनुसार वार्ड स्थित पशु अस्पताल की भूमि परिसर के हिस्से में हरे भरे पेड़ खड़े थे, रविवार की दोपहर को वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुये रेंजर सर्वेश सोनी के निर्देश पर वन विभाग की टीम जांच के लिये पशु अस्पताल पहुंची। जांच के दौरान मामला सही पाया, लेकिन पेड़ काटने वाले भाग गये। हरे भरे पेड़ को काटे जानें के मामले में अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की गई तो उन्होनें अपनी अभिज्ञता जताई हालांकि उन्होनें बताया कि पिछले साल होलिका दहन में उपयोग करने के लिये पेड़ को रोकने के बाबजूद काटा गया था, शायद इस बार फिर से होलिका दहन के लिये पेड़ को काटा जा रहा होगा, हम सुबह देखते हैं, उनको पेड़ काटने से रोकेंगे अन्यथा वन अमले के साथ मिलकर थाने में मामला दर्ज कराया जायेगा, शिकायत कर्ता की निशानदेही पर वन अमले ने पशु अस्पताल के पास से कटी हुई कुछ लकड़ी भी बरामद की गई। वहीं रेंजर सर्वेश सोनी ने होलिका दहन में सूखी हुई लकड़ी आदि का उपयोग करने की अपील करते हुये कहा कि कोई भी हरे भरे पेड़ो को नहीं काटे। इस तरह के कार्य करने वालों पर कानूनी कार्यवाही भी हो सकती हैं, पर्यावरण को स्वच्छ रखने में पेड़ जीवन में सहायक है इसलिये पेड़ों को काटे नहीं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!