होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

बैंड वादक विवेक बंसल हत्याकांड मामला : धानुक समाज में विरोध करते हुए कि दोषियों को फांसी देने की मांग

बैंड वादक विवेक बंसल हत्याकांड ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

बैंड वादक विवेक बंसल हत्याकांड मामला : धानुक समाज में विरोध करते हुए कि दोषियों को फांसी देने की मांग

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान बैंड बजाने गए नाबालिग दलित युवक विवेक बंसल की गोली मारकर हत्या के विरोध में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार दोपहर 2 बजे समाज के लोग विवेक के निवास से रैली निकालते हुए मोतीनगर चौराहा पहुंचे, जहां धानुक समाज विकास संघ ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि 12 फरवरी को मनपसंद धुन न बजाने को लेकर कथित रूप से अनमोल सोनी व उसके साथियों ने विवेक को रिवॉल्वर से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

संघ ने मुख्य आरोपी व सहयोगियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोरतम दंड देने, सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को शासकीय नौकरी व 5 एकड़ भूमि देने की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री निधि से सहायता, विवेक बंसल के नाम से सामुदायिक भवन व प्रतिमा स्थापना तथा शादी समारोहों में हथियारों पर प्रतिबंध की भी मांग उठाई गई है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!