सागर : केसली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंदन, मुन्ना और जानकी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया
सागर। घाना गांव में मारपीट की घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत होने के बाद केसली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि यह पूरी वारदात पुरानी रंजिश के चलते हुई थी।
27 नवंबर की रात करीब 11 बजे घाना निवासी सीतारानी पति गुड्डन अहिरवार (40 वर्ष) थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई कि उसी रात चंदन अहिरवार, मुन्ना अहिरवार और जानकी अहिरवार ने उनके पति गुड्डन अहिरवार को रोककर विवाद किया और गाली-गलौज के बाद लाठी और मुक्कों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उन्हें सिर, आंख समेत कई जगह गंभीर चोटें आईं।
गंभीर हालत में पहले केसली से सागर बीएमसी अस्पताल और इसके बाद भोपाल के हमीदिया अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान 30 नवंबर को गुड्डन की मौत हो गई। मौत के बाद केस दर्ज मामले में धारा 103(1) बीएनएस जोड़ी गई।
एसडीओपी देवरी शशिकांत सरयाम के निर्देशन में थाना प्रभारी केसली निरीक्षक हरिराम मानकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान घटना में उपयोग की गई तीन बांस की लाठियां भी जब्त की गईं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है
चंदन उर्फ भूरेलाल पिता गोवर्धन अहिरवार (26 वर्ष), निवासी घाना
मुन्ना पिता गोवर्धन अहिरवार (36 वर्ष), निवासी घाना
जानकी पति मुन्ना अहिरवार (33 वर्ष), निवासी घाना
सभी आरोपियों को न्यायालय केसली में पेश किया गया, जहां से चंदन और मुन्ना को उपजेल रहली भेजा गया, जबकि जानकी को केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया। कार्रवाई में उनि माधव सिंह, राजेश सिंह, कैलाश, दिनेश चौहान, कन्छेदी, राहुल, बलराम, रागिनी तिवारी, पूजा पटैल, ब्रजेन्द्र दांगी, रानू सेन और श्रीराम पटैल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








