होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : प्रश्न पत्र परीक्षा केन्द्र पर विलंब से पहुंचने पर कलेक्टर प्रतिनिधि निलंबित

सागर : प्रश्न पत्र परीक्षा ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : प्रश्न पत्र परीक्षा केन्द्र पर विलंब से पहुंचने पर कलेक्टर प्रतिनिधि निलंबित
सागर। कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर पटवारी तहसील शाहगढ़ एवं कलेक्टर प्रतिनिधि प्रमोद यादव को पुलिस थाना शाहगढ़ से विलंब से प्रश्न पत्र निकालने एवं परीक्षा केन्द्र शास. उ.मा. विद्यालय तारपोह विकासखण्ड शाहगढ़ पर प्रश्न पत्रों के विलंब से पहुंचाने पर अनुविभागीय अधिकारी बण्डा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अनुविभागीय अधिकारी बण्डा से जारी निलंबन आदेशानुसार प्रमोद यादव द्वारा प्रातः 07.40 बजे पर प्रश्न पत्र पुलिस थाने से निकाले गये एवं 13 फरवरी को भी कलेक्टर प्रतिनिधि पटवारी पुलिस थाना शाहगढ़ में प्रातः 08.05 पर उपस्थित हुये। परीक्षा केन्द्र शा.उ.मा. विद्यालय तारपोह की दूरी पुलिस थाना शाहगढ़ से 15 कि.मी. है, जिससे प्रश्न पत्र समय पर परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने मे विलम्ब हुआ और परीक्षा प्रभावित हुई। प्रमोद यादव द्वारा शास. कार्य में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है एवं इनके द्वारा किया गया उक्त कृत्य अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता व स्वेछाचारिता का द्योतक है जिस पर पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!