होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में कांग्रेस का हल्ला बोल, बिजली-पानी संकट को लेकर विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव

सागर में कांग्रेस का हल्ला ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर में कांग्रेस का हल्ला बोल, बिजली-पानी संकट को लेकर विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव
सागर/देवरीकलां। देवरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त बिजली, पानी और कानून व्यवस्था की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत मंडल कार्यालय देवरी का घेराव कर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद तहसीलदार को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुये। वक्ताओं ने कहा कि देवरी क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती और आंकलित बिजली बिलों से आमजन परेशान हैं। भीषण गर्मी में घंटों बिजली बंद रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। विद्यार्थियों की पढ़ाई और व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने देवरी नगरपालिका परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये कहा कि नगर में गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। कई वार्डों में कई दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं हो रही, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट और समूह जल प्रदाय योजनाओं में भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र में बढ़ते अवैध जुआ, सट्टा, शराब, गांजा और ड्रग्स कारोबार को लेकर भी प्रशासन को घेरा। उनका आरोप था कि पुलिस संरक्षण में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिससे अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। पूर्व मंत्री यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस किसानों और क्षेत्रीय नागरिकों के साथ गांधीवादी तरीके से उग्र आंदोलन एवं भूख हड़ताल करेगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। कार्यक्रम में आशीष बाबा राजौरिया, गौरव पाण्डेय, सौरभ नामदेव, नीरज कोष्टी, रोहित स्थापक, राजू दीक्षित, आशु चौरसिया, त्रिबेन्द्र जाट, सचिन नामदेव, मुकेश सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!