नेशनल हाइवे पर मिला अधेड़ का शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका
सागर/मालथौन। नेशनल हाइवे सागर झांसी मार्ग के थाना मालथौन क्षेत्र के इटवा फाटक के पास शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना अंतर्गत फोरलेन सड़क के इटवा के पास एक युवक का शव पड़ा होने को सूचना पुलिस को सुबह प्राप्त हुई, मौके पुलिस ने पहुचकर घटनास्थल का मुआयना कर युवक के शव को कब्जे में लेकर टोल प्लाजा की एंबुलेंस 1033 से अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी पूरन पिता गनू अहिरवार 51 वर्ष गुंदरिया ग्राम निवासी के रूप में शिनाख्त हुई, मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। जिसका पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपर्द कर दिया। अधेड़ व्यक्ति की मौत का कारण अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बताई जा रही हैं। पुलिस द्वारा बताया गया सुबह सूचना मिली थी कि इटवा के पास एक युवक का शव पड़ा है। जिसकी अज्ञात सड़क दुर्घटना के कारण मौत हो गई हालांकि घटना सुबह की है या रात की है यह मालूम नहीं चल सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया।








