होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

होमवर्क न दिखाने पर हैवानियत: सागर के मिशनरी स्कूल में 14 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई

होमवर्क न दिखाने पर हैवानियत: ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

होमवर्क न दिखाने पर हैवानियत: सागर के मिशनरी स्कूल में 14 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई

मध्य प्रदेश के सागर की मिशनरी स्कूल मैं बच्चों पर इतना अत्याचार होता है कि कुछ बच्चे एवं उनके अभिभावक इसलिए शिकायत नहीं करते की कहीं उनके बच्चे का भविष्य ना खराब हो जाए, लेकिन सागर जिले के रहली से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 14 वर्षीय बालक ने होमवर्क कॉपी नहीं दिखाई तो टीचर ने उसे इतना मारा कि उसके शरीर पर निशान नजर आने लगे। यह पहला मामला नहीं है जब किसी मिशनरी स्कूलों के टीचर द्वारा किसी बच्चे के साथ मारपीट की गई हो।
सागर जिले के रहली में क्राइस्ट कान्वेंट मिशनरी स्कूल मैं नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र अभिजीत ठाकुर आज जब क्लास में टीचर शैलेंद्र चढ़ार पहुंचे तो उन्होंने बच्चों से कहा कि अपना होमवर्क चेक करोओ लेकिन जब अभिजीत अपनी कॉपी नहीं दिखा पाया तो टीचर शैलेंद्र चढ़ार को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। जिसके बाद बच्चे ने घर पहुंच कर सारी घटना की जानकारी अपने परिवार को दी और परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेकअप कराने पहुंचे। चेकअप के दौरान डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी और टीचर के खिलाफ थाने में मामला पंजी बात किया गया। वही इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन का कहना है कि, मैंने निर्देशित कर दिया है कल जांच के लिए टीम स्कूल पहुंचेगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!