होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : श्रीराम चौक पर पेशाब घर निर्माण करवाने वाले उपयंत्री को बर्खास्त करने की मांग !

सागर : श्रीराम चौक पर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : श्रीराम चौक पर पेशाब घर निर्माण करवाने वाले उपयंत्री को बर्खास्त करने की मांग !

सागर। बड़े बाजार स्थित श्रीराम चौक पर पेशाब घर के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शिवसेना ने नगर पालिक निगम के उपयंत्री बब्लेश साहू को बर्खास्त करने की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बिना कार्यादेश तथा आयुक्त-महापौर की अनुमति के श्रीराम चौक जैसे धार्मिक स्थल पर पेशाब घर का निर्माण कराया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिवसेना का कहना है कि यह कृत्य कदाचार की श्रेणी में आता है और संबंधित उपयंत्री पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि लगातार हिंदू धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!