होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद डंडों से मारपीट, दोनों पक्षों के 5 लोगों पर केस दर्ज

सागर : क्रिकेट खेलने को ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद
डंडों से मारपीट, दोनों पक्षों के 5 लोगों पर केस दर्ज
सागर/खुरई। खजरा हरचंद गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले पक्ष के फरियादी बृजबिहारी यादव 27 निवासी खजरा हरचंद ने पुलिस को बताया कि वे अपने साथियों के साथ गांव में क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान टीम के सदस्यों के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसे सुलझा लिया गया था। हालांकि कुछ देर बाद यह मामला परिवारों के बीच पहुंच गया। बृजबिहारी के अनुसार गांव के दयाल आदिवासी और बृजेंद्र आदिवासी ने गाली गलौज शुरू कर दी। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने डंडों से मारपीट की, जिससे बृजबिहारी को चोटें आई। पुलिस ने बृजबिहारी की शिकायत पर दयाल आदिवासी और बृजेंद्र आदिवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष से फरियादी दयाल नौनाचमारी 50 निवासी खजरा हरचंद ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर मुकेश यादव, रोहित और बृजबिहारी पर एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!