होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : सालगिरह पार्टी में विवाद, गर्भवती महिला घायल,शराब के नशे में युवकों ने घर में घुसकर की मारपीट, महिला सागर रेफर

सागर : बीना के प्रताप ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : बीना के प्रताप वार्ड में एक घर में चल रहे शादी की सालगिरह के कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। शराब के नशे में आये दो युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की। इस घटना में सात महीने की गर्भवती महिला घायल हो गई, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद सागर रेफर किया गया है। घटना प्रताप वार्ड निवासी शेरू वाल्मीकि के घर पर हुई, जहां उनकी शादी की सालगिरह का पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में शेरू की बहु दुर्गा वाल्मीकि 25 मौजूद थी, जो सात महीने की गर्भवती हैं। शाम करीब 7.30 बजे सौरभ वाल्मीकि और लल्लू उर्फ राहुल वाल्मीकि शराब के नशे में शेरू के घर पहुंचे। उन्होंने शेरू पर मोबाइल चोरी के एक मामले में उनका नाम लेने का आरोप लगाया। शेरू ने आरोपों का खंडन करते हुये कहा कि उसने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है, लेकिन आरोपियों ने उसकी बात नहीं सुनी और गाली गलौज करते हुये मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते देख शेरू की बहू दुर्गा अपने जेठ को बचाने के लिये बीच बचाव करने पहुंची। आरोप है कि हमलावरों ने गर्भवती दुर्गा के साथ मारपीट की। इस हमले में उनकी नाक से खून निकलने लगा और पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। परिजनों ने उन्हें तुरंत बीना सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुये सागर रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि आरोपी सौरभ वाल्मीकि थाने में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत है। इसी कारण वह खुद को कानून से ऊपर समझता है और खुलेआम मारपीट करता है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!