होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : कचरा फेंकने के विवाद ने ली जान: सागर में पड़ोसियों की मारपीट में बुजुर्ग की मौत, परिजनों का चक्का जाम

सागर : कचरा फेंकने के ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : कचरा फेंकने के विवाद ने ली जान: सागर में पड़ोसियों की मारपीट में बुजुर्ग की मौत, परिजनों का चक्का जाम

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के धर्माश्री इलाके में मंगलवार रात कचरा फेंकने और नाली को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, धर्माश्री रोड निवासी पुरुषोत्तम यादव (60) और पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र व सुरेंद्र यादव के परिवार के बीच घर के सामने कचरा फेंकने की बात पर कहासुनी शुरू हुई। गाली-गलौज के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बीच-बचाव के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
बुधवार सुबह अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दोपहर करीब 1 बजे आक्रोशित परिजनों ने धर्माश्री तिराहे पर चक्का जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद जाम समाप्त हुआ।

मोती नगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया ने बताया कि पड़ोसियों के बीच विवाद में मारपीट हुई थी, जिसमें एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हुई है। मोतीनगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।मामले जांच अभी जारी है परिजनों ने सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर चक्काजाम किया था,परिजनों को समझाइइश दी गई है जिसके बाद परिजनों ने चक्का जाम खत्म किया है और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया है

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!