होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : शादियों में धड़ल्ले से बज रहे डीजे, परीक्षा दे रहे छात्रों की नींद और पढ़ाई प्रभावित

सागर : शादियों में धड़ल्ले ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : शादियों में धड़ल्ले से बज रहे डीजे, परीक्षा दे रहे छात्रों की नींद और पढ़ाई प्रभावित

सागर/खुरई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदभार संभालते ही अपनी पहली कैबिनेट बैठक में 13 दिसंबर 2023 को धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर, डीजे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। यह आदेश सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों के तहत ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिये जारी किया गया था, जो मुख्य रूप से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहता है, परन्तु बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों की परेशानी को नजर अंदाज करते हुये शादियों में निश्चित ध्वनि सीमा से दुगने शोर के साथ कानफोड़ू डीजे बजाना जारी है। डीजे की आवाज इतनी तेज होती है कि बुजुर्गों एवं बच्चों को घबराहट, जी मचलने जैसी परेशानी भी हो रही है। चूंकि डीजे अधिकांश बारात एवं सार्वजनिक जुलूसों में बजते हैं, इसलिये उनको रोकने की कोई हिम्मत नहीं कर पाता परंतु प्रशासन का भी इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं है, जबकि सभी जानते हैं की बोर्ड परीक्षा अभी जारी है एवं डीजे की ध्वनि पर जो सीमा तय की गई है, उस सीमा के बारे में प्रशासन की कुछ दिन पूर्व मीटिंग हुई थी, परंतु इस मीटिंग का सार नहीं निकला, बल्कि डीजे का तेज आवाज में बजाना अभी भी जारी है। महावीर वार्ड स्थित एक बुजुर्ग महिला ने बताया की 12 से 1 बजे के बीच में डीजे की इतनी तेज आवाज आई की घबरा कर उठी एवं फिर सारी रात नींद नहीं आई। इस प्रकार की तेज ध्वनि से हृदय आघात का भी खतरा बना रहता है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!