अस्पताल से मेडिकल रिकॉर्ड लेकर फरार हुआ शराबी,ड्यूटी रूम से गायब हुआ रजिस्टर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सागर/खुरई। सिविल अस्पताल से मंगलवार रात एक महत्वपूर्ण रजिस्टर चोरी हो गया। इस रजिस्टर में मारपीट के मामलों में पुलिस की ओर से कराई जाने वाली चिकित्सकीय जांच का पूरा विवरण दर्ज था। नशे में धुत व्यक्ति रजिस्टर लेकर फरार हो गया, जिससे पुलिस जांच प्रभावित होने की आशंका है। इस रजिस्टर में पुलिस की ओर जांच के लिये लाये गये आरोपियों की शारीरिक स्थिति की रिपोर्ट और फरियादियों की चोटों का विस्तृत विवरण दर्ज होता था। कई मामलों में कानूनी सबूत था। इसका गायब होना पुलिस जांच के लिये एक गंभीर चुनौती बन गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार एक व्यक्ति नशे की हालत में अस्पताल परिसर में घूम रहा था। वह ड्यूटी रूम नंबर 34 में रखा रजिस्टर लेकर भाग निकला। उस समय ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सनिल जैन मरीजों को देखने के लिये वार्ड में गये थे। रजिस्टर चोरी होने की जानकारी मिलने पर अस्पताल प्रशासन में चिंता फैल गई। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहरी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अस्पताल स्टाफ से पूछताछ की और मामले की गंभीरता को देखते हुये रजिस्टर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस और अस्पताल प्रशासन अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रहे हैं। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि संदेही संजय नामक व्यक्ति रजिस्टर ले गया है। पुलिस और अस्पताल के कर्मचारी रजिस्टर की खोजबीन में जुटे हुये हैं।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस रजिस्टर के बिना कई मामलों की जांच और रिपोर्टिंग प्रभावित हो सकती है। वहीं पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर रजिस्टर बरामद कर लिया जायेगा। खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि यदि अस्पताल प्रबंधन इसकी शिकायत करता है तो उक्त व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जायेगी।
अस्पताल से मेडिकल रिकॉर्ड लेकर फरार हुआ शराबी,ड्यूटी रूम से गायब हुआ रजिस्टर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
अस्पताल से मेडिकल रिकॉर्ड लेकर ...
[post_dates]

संपादक







