होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

शराबी ने मंदिर मे की तोड़फोड़, प्रतिमायें की खंडित,ग्रामीणों ने यूपी जाने वाले मार्ग पर चक्काजाम किया

शराबी ने मंदिर मे की ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

शराबी ने मंदिर मे की तोड़फोड़, प्रतिमायें की खंडित,ग्रामीणों ने यूपी जाने वाले मार्ग पर चक्काजाम किया
बीना। भरछा गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में भगवान शिव परिवार की मूर्तियां खंडित कर दी। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बालावेहट-उत्तर प्रदेश जाने वाले मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। जानकारी के अनुसार गांव के शिवराज सिंह लोधी ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात शराब के नशे में मंदिर में तोड़फोड़ की और भगवान शिव परिवार की मूर्तियों को खंडित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्रित हो गये। गांव के राज सिंह राजपूत, ऋषि राज सिंह राजपूत और अभय सिंह राजपूत ने बताया कि ग्रामीण आरोपी का मकान गिराने, उसका मुंह काला करके गांव में घुमाने और उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। चक्काजाम की जानकारी मिलते ही बीना एसडीओपी, खिमलासा पुलिस और आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस मामले में खुरई एसडीएम मनोज चौरसिया ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने मंदिर में तोड़फोड़ की है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है और पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!