होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

छतरपुर में ईडी का छापा : ठेकेदार शिवहरे परिवार के घर से दस्तावेज जब्त, करोड़ों की संपत्ति की जांच

छतरपुर के बगौता गांव में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

छतरपुर के बगौता गांव में ईडी ने पूर्व ठेकेदार अनंतराम शिवहरे और पूर्व उप अभियंता मुकेश शिवहरे के घर पर तड़के छापा मारा। टीम ने वित्तीय लेनदेन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। छापे के दौरान एक महिला ने भी जमीन कब्जे का आरोप लगाया।

छतरपुर। जिले के बगौता गांव में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ED की टीम ने ठेकेदार शिवहरे परिवार के घर पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। सुबह करीब छह बजे भोपाल से आई पांच सदस्यीय ईडी टीम चार पुलिसकर्मियों के साथ अचानक गांव पहुंची और सीधे पूर्व ठेकेदार के आवास में दाखिल हो गई। इसके बाद घर के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया और बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

I PHONE 15 मिल रहा है मात्र 47,999 में
खरीदने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे 👉 https://amzn.to/4nAP9va

ईडी की टीम ने दस्तावेजों की की छानबीन

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी की यह कार्यवाही पूर्व नल फिटिंग ठेकेदार अनंतराम शिवहरे और पूर्व उप अभियंता मुकेश शिवहरे के निवास पर की गई। संभावना जताई जा रही है कि यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं और ठेका कार्यों में संभावित घोटालों से जुड़ी हो सकती है, हालांकि अब तक किसी अधिकारी द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरी जांच प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रही है। टीम ने घर के अंदर रखे दस्तावेजों, संपत्ति के कागजात और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। ग्रामीणों के मुताबिक, अधिकारी सुबह से लगातार कागजों की पड़ताल में जुटे रहे और किसी बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश नहीं देने दिया गया।

जांच के बीच महिला ने लगाए गंभीर आरोप

इसी बीच, दोपहर के समय एक महिला शिवहरे परिवार के निवास पर पहुंची और ठेकेदार अनंतराम शिवहरे पर कब्जे से जुड़े गंभीर आरोप लगाए। महिला ने अपना नाम सोनम कुशवाहा बताया और दावा किया कि करीब आठ वर्ष पहले उनके पिता ने अनंतराम शिवहरे से दो लाख रुपये उधार लिए थे।
सोनम का कहना है कि ऋण की रकम चुकता करने के नाम पर अनंतराम शिवहरे ने धोखे से उसके पिता के नाम दर्ज एक प्लॉट की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। महिला ने बताया कि संबंधित प्लॉट की वर्तमान कीमत लगभग 40 लाख रुपये है और उनके परिवार को इस धोखाधड़ी की सूचना काफी समय बाद मिली।

आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा

फिलहाल ईडी की टीम द्वारा जब्त दस्तावेजों और मिली जानकारी की छानबीन जारी है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी किए जाने की संभावना है। ग्रामीण क्षेत्र में यह छापा दिनभर चर्चा का विषय बना रहा, जबकि बड़ी संख्या में लोग गांव के बाहर इस कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए जुटते रहे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!