घर के बाहर सोता रहा परिवार, अंदर लाखों की चोरी,सागर में सनसनीखेज वारदात
सागर। जैसीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंजरिया में बुधवार-गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, साड़ियां व जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए।
घटना के समय परिवार के लोग गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने आराम से वारदात को अंजाम दिया। सुबह 5 बजे जब परिजन जागे अंदर पहुंचे तो दरवाजा टूटा मिला और अलमारी खुली पड़ी थी।
फरियादी संजू दुबे के अनुसार करीब 12 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवर चोरी हुए हैं। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथी सागर से पहुंची फिंगर एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड टीम ने मौके से साक्षी एकत्रित किए किए हैं। थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा








