होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : हम्मालों की हड़ताल से मंडी ठप, किसानों ने सागर-बीना मार्ग किया चक्काजाम

सागर : हम्मालों की हड़ताल ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : हम्मालों की हड़ताल से मंडी ठप, किसानों ने सागर-बीना मार्ग किया चक्काजाम

सागर। सागर कृषि उपज मंडी में हम्मालों की हड़ताल के चलते अनाज की खरीदी पूरी तरह बंद हो गई, जिससे नाराज किसानों ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सागर-बीना मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।

मंडी चौराहे पर लगाए गए जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किसानों का कहना है कि खरीदी बंद होने से वे परेशान हैं और अपना अनाज बेच नहीं पा रहे। कई किसानों ने बताया कि उन्हें पैसों की तत्काल जरूरत है, लेकिन मंडी में काम ठप पड़ा है।
बताया जा रहा है कि हम्माल मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। वहीं किसान जल्द से जल्द खरीदी शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

मौके पर पहुंचा प्रशासन किसानों को समझाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक जाम जारी था।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!