होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : रिंग रोड प्रोजेक्ट से प्रभावित किसान एकजुट, बोले– चार गुना मुआवजा दो या जमीन के बदले जमीन

सागर : रिंग रोड प्रोजेक्ट ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : रिंग रोड प्रोजेक्ट से प्रभावित किसान एकजुट, बोले– चार गुना मुआवजा दो या जमीन के बदले जमीन

सागर। लेहदरा-बेरखेड़ी गुरु तक प्रस्तावित बायपास रिंग रोड निर्माण को लेकर प्रभावित किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जमीन के बदले जमीन या वर्तमान दर के हिसाब से चार गुना उचित मुआवजा देने की मांग की।

सुल्तानपुरा सलैया गाजी, तालचिरी, मझगुवां, आमेट और अर्जनी सहित आसपास के गांवों के किसानों ने बताया कि रिंग रोड निर्माण के लिए भू-अर्जन प्रक्रिया जारी है, जिससे उनकी बड़ी मात्रा में कृषि भूमि जा रही है। किसानों का कहना है कि मिलिट्री एरिया बनने के समय उनकी काफी जमीन पहले ही अधिग्रहित हो चुकी है, अब बची हुई जमीन भी रिंग रोड में जा रही है।
किसानों ने आरोप लगाया कि शासन द्वारा मुआवजा 14 वर्ष पुराने जमीन के रेट के आधार पर तय किया जा रहा है, जबकि वर्तमान में जमीन की कीमत कई गुना बढ़ चुकी है। इसके अलावा उनकी सिंचित जमीन को भू-अर्जन प्रक्रिया में असिंचित बताया जा रहा है, जिससे मुआवजा कम बन रहा है।

किसानों ने मांग की है कि या तो वर्तमान दर के अनुसार चार गुना मुआवजा दिया जाए या फिर जहां शासकीय जमीन खाली पड़ी है वहां जमीन के बदले जमीन दी जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 15 दिन बाद गांव स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!