होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

रक्षाबंधन के पहले पिकनिक मनाने गए, चार दोस्त डूबे एसडीआरएफ टीम सर्चिंग में जुटी ! 

सागर। रक्षाबंधन त्योहार से एक ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर। रक्षाबंधन त्योहार से एक दिन पहले सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम रिछावर से निकली बेवस नदी में नहाते समय शुक्रवार शाम 4 बजे चार युवक डूब गए। एसडीआरएफ की टीम सर्चिंग में जुटी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सागर के खुशीपुरा के रहने वाले सनी पिता रमेश अहिरवार,राज पिता साहब अहिरवार,सुमित पिता फूलचंद अहिरवार, अभिषेक पिता सुनील अहिरवार चारो निवासी खुशीपुरा, निखिल पिता महेंद्र अहिरवार निवासी रिछावर पांचो दोस्त ग्राम रिछावर में पिकनिक मनाने गए थे,जहां नहाते समय सनी अहिरवार, राज अहिरवार, सुमित अहिरवार और निखिल अहिरवार गहरें पानी में चले गए और डूब गए। सूचना मिलने पर सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, सूचना सागर एसडीआरएफ टीम को दी जो सर्चिंग में जुटी हुई है

वहीं सूचना मिलने पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया सागर नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार की मौके पर पहुंचे है। निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने बताया कि पिछले तीन घंटे से सर्चिंग जारी है जिला प्रशासन एसडीआरएफ की टीम सर्चिंग ऑपरेशन में जुटी हुई है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All