होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर के बाल संप्रेषण गृह में हंगामा: तोड़फोड़ कर फरार हुए चार नाबालिग, पुलिस ने रात में दबोचा

सागर के बाल संप्रेषण गृह ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर के बाल संप्रेषण गृह में हंगामा: तोड़फोड़ कर फरार हुए चार नाबालिग, पुलिस ने रात में दबोचा

सागर शहर के बाल संप्रेषण गृह में सोमवार शाम 6 बजे अफरा-तफरी मच गई, जब विभिन्न मामलों में निरुद्ध नाबालिगों ने अचानक उत्पात मचाते हुए परिसर में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि बालकों ने कर्मचारियों से मारपीट की, मुख्य गेट का ताला तोड़ा और बाहर निकलकर भाग निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाहर निकलने के बाद नाबालिग सामने स्थित चाय-पान की गुमटी तक पहुंचे और वहां भी हंगामा किया इस दौरान कुछ वाहनों में तोड़फोड भी की।

घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना मोतीनगर, गोपालगंज पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब रात 9 बजे विवि घाटी सें नाबालिगों को पकड़ लिया गया।

एडिशनल एसपी लोकेश कुमार सिन्हा ने पुष्टि करते हुए बताया कि सभी चार नाबालिगों को सुरक्षित पकड़कर पुनः संप्रेषण गृह लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।वहीं किशोर न्याय बोर्ड की टीम ने भी संप्रेषण गृह पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
फिलहाल प्रशासन सुरक्षा इंतजामों को और सख्त करने की तैयारी में है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!