होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी : 12 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द, भोपाल से दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस जांच शुरू

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी : 12 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द, भोपाल से दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस जांच शुरू

रतलाम। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। रतलाम के एक परीक्षा केंद्र पर हुई जांच में 12 अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने की कोशिश उजागर हुई है। इसके बाद संबंधित सभी अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, यह परीक्षा 9 सितंबर से 21 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद मंडल ने अपनी निर्धारित मानक प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के अंकों और उनकी गतिविधियों का विस्तृत डेटा विश्लेषण किया। इसी दौरान रतलाम पब्लिक स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र के 12 परीक्षार्थियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी रिकॉर्ड की जांच कराई गई। जांच में एक व्यक्ति इन अभ्यर्थियों को अनुचित सहायता देने का प्रयास करते हुए दिखाई दिया। इसके आधार पर मंडल ने तत्काल प्रभाव से संबंधित 12 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी समाप्त कर दी।
इस पूरे प्रकरण को लेकर मंडल के प्रिंसिपल सिस्टम एनालिस्ट प्रणीत सिजरिया ने 26 फरवरी 2026 को भोपाल के एमपी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत अपराध क्रमांक शून्य पर एफआईआर दर्ज की। चूंकि घटना रतलाम में घटित हुई थी, इसलिए प्रकरण आगे की कार्रवाई के लिए रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने को स्थानांतरित कर दिया गया।
भोपाल से केस डायरी प्राप्त होने के बाद रतलाम पुलिस ने विधिवत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल से भी आवश्यक जानकारी मांगी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि परीक्षा केंद्र पर हुई इस गड़बड़ी में किन-किन लोगों की भूमिका रही और यह किस स्तर पर की गई।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All