होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : गैस सिलेंडर की नली में आग लगने से सामान जला, फ्रिज में हुआ ब्लास्ट

सागर : गैस सिलेंडर की ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : गैस सिलेंडर की नली में आग लगने से सामान जला, फ्रिज में हुआ ब्लास्ट
सागर/खुरई। संत रविदास वार्ड पुराना अब्दुल कलाम वार्ड स्थित शिव शक्ति नगर में रविवार शाम एक मकान में भीषण आग लग गई। गैस सिलेंडर की नली में आग लगने के बाद फ्रिज में ब्लास्ट हो गया, जिससे पूरे घर का सामान जलकर खाक हो गया। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित संतोष अहिरवार 47 ने बताया कि घटना के समय वे घर में सो रहे थे। उनकी पत्नी रसोई में चाय बनाने गई थीं। जैसे ही उन्होंने गैस चूल्हा जलाने के लिये बटन चालू किया, गैस सिलेंडर की नली में अचानक आग लग गई, आग तेजी से रेगुलेटर तक फैल गई। घबराकर उनकी पत्नी घर से बाहर निकल आईं। शोर सुनकर संतोष अहिरवार की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि रसोई से तेज लपटें उठ रही हैं और घर धुयें से भर गया है। आग फैलते ही फ्रिज में धमाका हो गया, जिससे लपटें और तेज हो गईं। देखते ही देखते घर का सारा सामान जल गया। घटना से पूरे वार्ड में अफरा तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। पड़ोसियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड कर्मी रवि, लतीफ खान, फारुख, अमित और उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के मकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!