होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही! 8 महीने तक भरता रहा दूसरे का बिल, अब ₹9,454 की पेनाल्टी

सागर में बिजली विभाग की ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही! 8 महीने तक भरता रहा दूसरे का बिल, अब ₹9,454 की पेनाल्टी

सागर। विद्युत बिलों में गड़बड़ी के मामले तो सामने आते रहते हैं, लेकिन सागर के बड़ा बाजार क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक उपभोक्ता करीब आठ महीने से सुधार के लिए भटक रहा है। उपभोक्ता गौरव सराफ का आरोप है कि उनके नाम पर किसी दूसरे उपभोक्ता का मीटर दर्ज था, जबकि उनका मीटर दूसरे उपभोक्ता के नाम पर पंच किया गया था।

गौरव के मुताबिक, वह लंबे समय से इसी मीटर के आधार पर बिजली बिलों का भुगतान करते रहे। नए मीटर लगाए जाने के बाद यह गड़बड़ी सामने आई। लेकिन आरोप है कि दूसरे उपभोक्ता की अतिरिक्त 600 यूनिट खपत का करीब ₹6000 का अतिरिक्त बिल भी उनके खाते में जोड़ दिया गया। गौरव का कहना है कि यह राशि भी भरने को भी वह तैयार है लेकिन विद्युत विभाग द्वारा मीटर सुधार के नाम पर ₹9,454 की पेनाल्टी लगा दी है वही भी मुझे मांगी जा रही है।

गौरव का कहना है कि गलती विधुत विभाग की थी, फिर सुधार के नाम पर अतिरिक्त राशि की वसूली उपभोक्ता से क्यों की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जनवरी से वह विद्युत विभाग के कार्यालय और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आठ महीने बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब थक हारकर गौरव ने मामले को उपभोक्ता फोरम में ले जाने की बात कही है। यह मामला विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली और उपभोक्ता शिकायतों के निराकरण पर भी सवाल खड़े करता है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।