होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

पिकअप और आटों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत डेढ़ दर्जन लोग घायल 6 जबलपुर रेफर

पिकअप और आटों की आमने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

पिकअप और आटों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत डेढ़ दर्जन लोग घायल 6 जबलपुर रेफर

रिपोर्ट – विशाल रजक तेन्दूखेड़ा। मंगलवार की शाम करीब 7 बजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमंगल की घटना निकलकर सामने आई है जहां तेज रफ्तार दो वाहनों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई है टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद दोनों वाहन पलट गए हादसा तारादेही मार्ग पर हुआ है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई है हादसा तारादेही तेंदूखेड़ा मार्ग पर बहेरिया के पास अंधे मोड़ पर हुआ है जिसमें में डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं और 6 लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है

हादसे में यह हुए घायल

घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार तारादेही थाना क्षेत्र के शिवलाल खमरिया से अहिरवार समाज के लोग पिकअप वाहन से बारात लेकर पंडा बाबा आए थे जहां से वापस शिवलाल खमरिया जा रहे थे लेकिन अधें मोड़ पर अचानक तारादेही की ओर से आ रहे आटों वाहन से भिड़ंत हो गई दोनों वाहन तेज रफ्तार में होने के कारण पलट गए इस हादसे में घायलों को दूसरे पिकअप वाहन से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसमें रीना पिता मुकेश अहिरवार उम्र 13 वर्ष निवासी पौड़ी थाना पाटन जिला जबलपुर बारेलाल पिता दौलत अहिरवार 51 शिवलाल खमरिया थाना तारादेही चंदन पिता हरिदास अहिरवार उम्र 12 वर्ष निवासी शिवलाल खमरिया थाना तारादेही रुपलाल अहिरवार उम्र 59 निवासी शिवलाल खमरिया हरिदास पिता लटोरी अहिरवार उम्र 35 वर्ष निवासी शिवलाल खमरिया दम्मू पिता चखाई अहिरवार उम्र 35 वर्ष निवासी बीना बारह थाना महाराजपुर जिला सागर कैलाश अहिरवार उम्र 46 कुदपुरा थाना तारादेही शिवलाल पिता मिठाई लाल अहिरवार उम्र 58 वर्ष पौड़ी थाना तारादेही लक्ष्मण पिता काल्लू अहिरवार उम्र 55 वर्ष निवासी बैलढाना थाना तेंदूखेड़ा रतनलाल पिता जीवन अहिरवार उम्र 39 वर्ष निवासी पुरा थाना तेजगढ़ है यह घायल पिकअप वाहन से शिवलाल खमरिया जा रहे हैं साथ ही आटों वाहन में राजकुमार पिता मनोज नुनिया उम्र 25 वर्ष निवासी सहजपुर सीमा पति राजकुमार उम्र 23 वर्ष निवासी सहजपुर चाहत पिता विनेश नुनिया उम्र 14 वर्ष निवासी सहजपुर दिवांशी पिता राजकुमार नुनिया उम्र 5 वर्ष निवासी सहजपुर है चारों तेन्दूखेड़ा थाना क्षेत्र सहजपुर निवासी जो कबाड़ा खरीददारी करने गांव गांव जाते हैं और कबाड़ा खरीदकर वापस अपने आटों से सहजपुर आ रहे थे लेकिन हादसे में घायल हो गए

आटों सवार सभी रेफर

इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं जिनमे से 6 लोगों को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जिसमें राजकुमार नुनिया 25 वर्ष सीमा नुनिया उम्र 23 वर्ष चाहत नुनिया उम्र 14 वर्ष दिवांशी नुनिया उम्र 5 वर्ष यह सभी आटों वाहन में सवार थे और तेन्दूखेड़ा थाना क्षेत्र सहजपुर निवासी हैं साथ ही लक्ष्मण अहिरवार 39 वर्ष और शिवलाल अहिरवार 58 वर्ष को रेफर किया गया है यह दोनों पिकअप वाहन में थे इनकी हालत गंभीर होने के चलते जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है

जंगली जानवर को बचाने में हुआ हादसा

घटना की सूचना मिलते ही तेन्दूखेड़ा थाने से डायल 112 से पायलट संदीप अहिरवार सैनिक 272 पूरन सिंह मौके पर पहुंचे और आटों वाहन वाहन मे फंसे हुए घायलों को सुरक्षित निकाला और स्वास्थ्य केंद्र भेजा साथ ही सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रावेन्द्र बागरी अपने स्टाफ के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और हादसे की जानकारी घायलों से ली और मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की गई बताया गया है यह हादसा मोड़ पर अचानक से जंगली जानवर निकलकर सड़क पर आ गया और उसे बचाने के चक्कर में पिकअप वाहन सामने आ रहे आटों से टकराकर दोनों वाहन पलट गए इस हादसे में डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज स्वास्थ्य केंद्र तेन्दूखेड़ा में चल रहा है 6 लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!