होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

डॉ विलफ्रेड हेनरी क़ो शिक्षा शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

डॉ विलफ्रेड हेनरी क़ो शिक्षा ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

डॉ विलफ्रेड हेनरी क़ो शिक्षा शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

आज पटना के विख्यात इंपैक्ट ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के मुख्य कैंपस संपतचक गौरीचक पटना में आयोजित एक भव्य समारोह में डॉक्टर विलफ्रेड हेनरी वरिय विज्ञान शिक्षक पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय मनेर पटना एवं राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित शिक्षक को डॉ राजू कुमार सिंह विधायक एवं पूर्व पर्यटन मंत्री बिहार सरकार तथा इस संस्थान के निदेशक
श्री मनीष कुमार के द्वारा डॉक्टर विल्फ्रेड हेनरी को शिक्षा शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। इन्हें प्रशस्ति पत्र,अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।डॉ हेनरी बिहार के एक अत्यंत विद्वान एवं सम्मानित शिक्षकों में गिने जाते हैं। इन्होंने विगत 20 वर्षों से नवाचार विधि से शिक्षण कर अपनी अलग पहचान बनाई है एवं विद्यार्थियों में काफी मशहूर एवं लोकप्रिय शिक्षक है। शिक्षा क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान से प्रभावित होकर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार ने इन्हें शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर 5 सितंबर 2025 को राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से नवाजा है। इसके अतिरिक्त इन्हें बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग डॉक्टर एस सिद्धार्थ तथा डॉक्टर बी राजेंद्र के द्वारा भी टीचर ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। शिक्षा जगत में इनके उत्कृष्ट कार्य हेतु इन्हें अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा कई प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जा चुका है। मीडिया से बात चीत के क्रम में उन्होंने बताया कि इस सम्मान से वह काफी खुश है और यह उपलब्धि उनके विद्यार्थियों उनके सहकर्मियों एवं उनके विद्यालय की उपलब्धि है। उन्होंने कहा विद्यार्थियों के लिए उनकी उत्कृष्ट सेवा सदैव बनी रहेगी और इस सम्मान से उनकी ऊर्जा दुगनी हो गई है। उनकी आज के इस उपलब्धि पर उनके प्राचार्य,शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!