होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की मांग कर ब्लैकमेल करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, ढाई ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की मांग कर ब्लैकमेल करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

खरगोन। थाना सनावद पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए एक व्यक्ति को फंसाकर ढाई लाख रुपये की मांग करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 6 फरवरी को दर्ज शिकायत के बाद की गई। पुलिस के अनुसार फरियादी ग्राम सताजना का निवासी है, जिसने थाना सनावद में आवेदन देकर पूरी घटना की जानकारी दी थी।
फरियादी ने बताया कि 2 फरवरी 2026 को एक महिला ने, जिसने अपना नाम सपना बताया, उसे लगातार फोन कर पद्मावती कॉलोनी, सनावद स्थित अपने घर बुलाया। वहां पहुंचने पर महिला उसे कमरे में ले गई, जहां आपसी सहमति से संबंध बनाए गए। इसी दौरान अचानक कमरे में दो पुरुष और एक अन्य महिला आ गए। बाद में दूसरी महिला ने अपना नाम वैजन्ती बताया।
आरोप है कि आरोपियों ने कमरे में रखे मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने की बात कहते हुए फरियादी को डराया-धमकाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने, जान से मारने और बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे ढाई लाख रुपये की मांग की गई। भय के चलते फरियादी ने तत्काल 10 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। इसके बाद भी लगातार धमकियां दी जाती रहीं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी सनावद उप निरीक्षक धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। फरियादी द्वारा बताए गए पते पर दबिश दी गई, जहां वैजन्ती नाम की महिला मिली। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उसे हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के दौरान वैजन्ती ने स्वीकार किया कि उसने यह कृत्य अपने साथियों दो अन्य महिलाओं और समीर तथा सावन के साथ मिलकर किया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फरियादी से ब्लैकमेल कर लिए गए 10 हजार रुपये और घटना से संबंधित वीडियो को नियमानुसार जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!