होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सिंह राशि वालों के लिए 2026 कैसा रहेगा? जानिए स्वास्थ्य, धन, प्रेम और करियर का पूरा लेखा-जोखा

सिंह राशि वालों के लिए ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सिंह राशि वालों के लिए 2026 कैसा रहेगा? जानिए स्वास्थ्य, धन, प्रेम और करियर का पूरा लेखा-जोखा

सिंह LEO (म, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

शुभरंग– भगवा व सफेद,

शुभ अंक– 1,

शुभधातु– स्वर्ण,

शुभरत्न– माणिक,

शुभदिन– रविवार,

शुभ तारीख– 1, 10, 19, 28,

इष्ट– सूर्य व हनुमान,

मित्र राशि– मिथुन, कन्या, मेष, धनु,

शत्रु राशि– वृष, तुला, मकर, कुम्भ,

सकारात्मक तथ्य– खुल दिल-दिमाग वाला, उदार हृदय, गर्मजोशी,

नकारात्मक तथ्य– घमण्डी, अति आत्मविश्वास, अति महत्त्वाकांक्षी,

शुभत्व के लिये — सूर्य के अर्घ्य चढ़ावे,

शुभमास– वैशाख, ज्येष्ठ, कार्तिक,
सामान्य मास– चैत्र,

अशुभ मास– श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, मार्गशीर्ष, पौष, माघ।
राशि स्वामी सूर्य है।

सिंह जातक तीव्र बुद्धिमान, स्वाभिमानी, उच्च-अभिलाषी, उदार-हृदय, निडर व आत्मविश्वास से भरपूर, धैर्यवान, उद्यमी, पराक्रमी, गंभीर प्रक़ति, न्याय प्रिय, संवेदनशील, आशावादी दृष्टिकोण, नेतृत्व व संचालन करने की क्षमता, अधिकार पूर्ण वाणी का प्रयोग करने वाला, अपने परिवार की उन्नति के लिये विशेष संघर्ष करने वाला, परिश्रमी, परिस्थिति अनुसार स्वयं को ढाल लेने की प्रकृति, स्पष्टवादी, स्वतंत्र व प्रगतिशील विचारों का अनुयायी, ये किसी प्रकार के बंधन या आधीनता में काम करना पसंद नही करते, भ्रमण प्रिय अर्थात सुदूर देश विदेश में यात्रा करने का शौक होगा। सामान्यतः सिंह जातक उदारता से व्यवहार करते है परन्तु स्वभाव में उग्रता रखते हैं और कई बार आवेश व क्रोध में लाभ की जगह अपनी हानि कर लेते है। आत्म-प्रदर्शन व अत्यधिक हठ भी इनके लिये हानिकारक होती है।

सभी मामलों में ऊर्जावान बने रहते हैं। शांति, संयम, क्रोध भी उतना ही रखते हैं। मानसिक वैचारिक द्वंद्व बना रहता है। निष्कर्ष में संघर्ष होता है। शारीरिक, मानसिक हिम्मत, साहस भी स्वयं को रखना होता है। जातिगत, सामाजिक बंधनों के बजाय स्वयं की अलग पहचान चाहते हैं।

थोड़ा विस्तृत देख जाए तो ये जातक जीवन से प्रेम करते हैं, परन्तु उसे स्वयं ही संघर्षपूर्ण भी बना लेते हैं। सृजनात्मक कलाओं के अच्छे प्रशंसक होते हैं। उनकी आवश्यकताएं बहुत तथा खर्चीली होती हैं। पैसा टिकता नहीं। व्यक्तित्व अत्यन्त आकर्षक होता है। उसे और भी अधिक आकर्षक बनाना चाहते हैं। जीवन को पूरी शान के साथ जीना चाहते हैं और इसके लिए अपनी शक्ति का अपव्यय कर बैठते हैं। सिंह राशि के लोग केवल स्वयं ही शक्तिशाली नहीं होते अपितु वे अपनी शक्ति को दूसरों पर प्रक्षेपित भी किया करते हैं। वे अपने को प्रकाशित करने में कभी-कभी अजीब कठोरता का प्रदर्शन भी कर बैठते हैं। वे चाहते हैं कि अन्य लोग केवल उन्हीं को सुनें। सिंह राशि के लोगों को एकरसता पसन्द नहीं होती है। वे महत्वाकांक्षी, उज्ज्वल चरित्र वाले तथा लगनशील व्यक्ति होते हैं, परन्तु उनकी इच्छा यही रहती है कि पूर्वाधार का निर्माण कोई दूसरा ही कर दे, जिस पर वह स्वतन्त्रतापूर्वक स्वयं चल सकें। स्वतंत्रता, मौलिकता, लक्ष्य-प्राप्ति के लिए आत्म बलिदान की इच्छा सिंह राशि का प्रमुख गुण है। सिंह राशि वाले लोग अपने श्रोताओं के बीच बड़े विश्वास के साथ खड़े होते हैं। नाटक, अध्ययन तथा भाषण आदि के क्षेत्र में वे पर्याप्त उन्नति करते हैं। आतिथ्य करने की उनमें एक स्वाभाविक क्षमता होती है। वे अपने खर्च पर भी दूसरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, दूसरों के प्रति जितनी अधिक गुण ग्राहकता का प्रदर्शन करते हैं, स्वयं भी उतनी ही अधिक प्रशंसा प्राप्त करते हैं। सिंह राशि के लोगों के विचार संतुलित तथा रचनात्मक होते हैं। वे अपने से बड़ी आयु के लोगों से भी विचारशील होते हैं। उत्सव, समारोह आदि सम्पन्न करने में अत्यन्त कुशल होते हैं। अपने मित्रों तथा परिचितों पर उनका प्रभाव पड़ता है। ईमानदार तथा लड़ाकू होते हैं। दूसरों को अपने अनुग्रहों द्वारा सुखी बनाना उन्हें अच्छा लगता है। आज्ञा देना उनके स्वभाव के अनुकूल होता है। आज्ञा प्राप्त करना उन्हें रुचिकर नहीं लगता। सिंह राशि वालों में अनेक प्रतिभाओं के बीज होते हैं, परन्तु उन्हें निरन्तर प्रेरणा की आवश्यकता होती है तथा उसके लिए मूल्य भी चुकाना पड़ता है। उन्हें सुख तथा शान्ति की प्राप्ति अपने ही भीतर से होती है, बाहर से नहीं होती। सिंह राशि वालों के रहस्य रचनात्मक प्रकृति के होते हैं। उनके हृदय में गुप्त घृणा अथवा गुप्त पक्षपात को कोई स्थान नहीं मिलता है। वह अपने भेदों का उपयोग लाभ के लिए करते हैं। सिंह राशि वालों को चहल-पहल की आवश्यकता अनुभव होती है। उनके धन का भण्डार भरा रहना चाहिए, जिसे वह उदारतापूर्वक खर्च करते हैं। खाली हाथ पकड़े जाने का भय उन्हें बहुत चिन्तित रखता है। सिंह राशि के लोग किसी संस्था के अध्यक्ष पद के लिए सर्वोत्तम रहते हैं। यह अन्य लोगों के आकर्षण के केन्द्र होते हैं।

सन 2026 मे सिंह राशि जातको का स्वास्थ्य– आपकी राशि इस वर्ष भी शनि की ढैया के प्रभाव में रहेगी। जिसके प्रभाव से कुछ पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं। हालाँकि यदि आप लापरवाही नहीं करते हैं तो आप अत्यन्त स्वस्थ रहेंगे। बवासीर और कब्ज के रोगियों को अपने खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान देना चाहिये। आर्थराइटिस और गाउट से सम्बन्धित रोग भी इस वर्ष अचानक से आपको परेशान कर सकते हैं। मार्च, जून और दिसम्बर माह सेहत को लेकर अधिक सुखद नहीं रहेगा।

आर्थिक स्थिति–
इस वर्ष आप नये प्रोजेक्ट्स में धन निवेश कर सकते हैं। आपके द्वारा लिये गये आर्थिक निर्णय अत्यन्त सटीक होंगे। वर्ष की शुरुआत में उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। धन आगमन के साथ ही अच्छी बचत के भी योग प्रबल हैं। नये घर की खरीदारी या निर्माण कराना चाहते हैं तो इस वर्ष कोई बाधा नहीं आयेगी। सम्पत्ति के विवादों का निपटारा हो सकता है। जून 2 से अक्टूबर 31 तक का समय आर्थिक रूप से शुभ नहीं रहेगा। नवम्बर, दिसम्बर के बीच का समय बहुत अच्छा रहेगा।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक स्थिति

समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। भाई-बहनों से सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। माता-पिता की आज्ञानुसार काम करना आपके लिये उचित होगा। आपके सामाजिक सम्पर्क मजबूत होंगे। जून 2 के बाद गुरु के राशि परिवर्तन के उपरान्त परिवार में कलह के बादल मंडरा सकते हैं। पैतृक व्यवहार और घर में बदलाव करने की स्थिति निर्मित हो सकती है। जून-जुलाई और नवम्बर में अपमान का घूँट पीना पड़ सकता है।

प्रणय जीवन–
अपने व्यवहार में विनम्रता का भाव बनाये रखें। जीवनसाथी आपसे कई बार शिकायतें कर सकता है। राहु आपकी राशि से सप्तम भाव में रहेगा अविवाहित लोगों को ऊँचे प्रतिष्ठित परिवारों से विवाह के रिश्ते मिलने की सम्भावना रहेगी। सितम्बर महीने में जीवनसाथी के व्यवहार से थोड़ा निराश हो सकते हैं। आपको उन्हें खुश करने के लिये काफी कुछ बदलाव करने होंगे। निःसन्तान दम्पतियों को खुशखबरी मिल सकती है।

शिक्षा और करियर–
कार्यक्षेत्र में आपको शानदार उपलब्धियाँ मिल सकती हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास बनाये रखने के कारण कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में बदलाव करने के अवसर मिलेंगे। उच्चाधिकारी आपसे ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। विचारों में स्पष्टता रखें क्योंकि आप में गम्भीरता की कमी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। फिल्म जगत और संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये वर्ष अत्यन्त शुभ रहेगा। मार्च से जून तक का समय सुखद रहेगा। अक्टूबर से दिसम्बर तक का समय अच्छा रहने वाला है।
कर्मकांड ज्योतिष विषेशज्ञ – डॉ अनिल दुबे वैदिक देवरी बिछुआ 9936443138

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!