सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने देशभर के विभिन्न सरकारी बैंकों में क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अब आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
आवेदन की तारीखें और प्रक्रिया:
IBPS Clerk भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त से शुरू हो चुके हैं और 21 अगस्त 2025 तक फॉर्म भरने का मौका रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द फॉर्म भर दें।
कौन कर सकता है आवेदन ?
-
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है।
-
आयु सीमा: न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)।
-
यह भर्ती देश के 11 प्रमुख सरकारी बैंकों जैसे बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, इंडियन बैंक आदि के लिए आयोजित की जा रही है।
कहां कितनी वैकेंसी हैं ? देखें राज्यवार पूरी लिस्ट
राज्य |
पद संख्या |
---|---|
उत्तर प्रदेश |
1315 |
महाराष्ट्र |
1117 |
कर्नाटक |
1170 |
तमिलनाडु |
894 |
गुजरात |
753 |
मध्य प्रदेश |
601 |
पश्चिम बंगाल |
540 |
दिल्ली |
416 |
आंध्र प्रदेश |
367 |
राजस्थान |
328 |
केरल |
330 |
पंजाब |
276 |
ओडिशा |
249 |
छत्तीसगढ़ |
214 |
बिहार |
308 |
असम |
204 |
हरियाणा |
144 |
हिमाचल प्रदेश |
114 |
झारखंड |
106 |
उत्तराखंड |
102 |
गोवा |
87 |
जम्मू-कश्मीर |
61 |
चंडीगढ़ |
63 |
मणिपुर |
31 |
त्रिपुरा |
32 |
मिजोरम |
28 |
नागालैंड |
27 |
अरुणाचल प्रदेश |
22 |
सिक्किम |
20 |
पुदुचेरी |
19 |
मेघालय |
18 |
अंडमान-निकोबार |
13 |
दादरा नगर हवेली व दमन दीव |
35 |
लद्दाख |
5 |
लक्षद्वीप |
7 |
नोट : उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पदों पर भर्ती की जा रही है, इसलिए यूपी के युवाओं के लिए यह एक बड़ा मौका है।
परीक्षा पैटर्न और तिथियां:
IBPS क्लर्क भर्ती का प्रीलिम्स एग्जाम अक्टूबर 2025 में आयोजित किया जाएगा, जबकि इसके एडमिट कार्ड सितंबर में जारी किए जाएंगे।
प्रीलिम्स परीक्षा में ये तीन विषय होंगे:
-
इंग्लिश लैंग्वेज
-
न्यूमेरिकल एबिलिटी
-
रीजनिंग एबिलिटी
कुल अंक: 100
परीक्षा अवधि: 60 मिनट
जो उम्मीदवार प्रीलिम्स में सफल होंगे, उन्हें ही मुख्य परीक्षा (Mains) में बैठने का अवसर मिलेगा।
अगर आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज तैयार हैं, तो देरी न करें। जितनी जल्दी फॉर्म भरेंगे, उतनी ही तैयारी के लिए वक्त मिलेगा। सरकारी बैंक में नौकरी पाने का यह एक बेहतरीन मौका है, इसे हाथ से न जाने दें।