होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

घर में छिपाकर रखी 1 लाख 35 हजार की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, मुख्य आरोपी फरार

घर में छिपाकर रखी 1 ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

घर में छिपाकर रखी 1 लाख 35 हजार की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, मुख्य आरोपी फरार
सागर। थाना बांदरी पुलिस ने कार्यवाही करते हुये एक मकान से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर लाखों रुपये का जखीरा जब्त किया है। थाना प्रभारी बांदरी निरीक्षक सुमेर सिंह जगेत को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम झीकनी निवासी चंद्रपाल बुन्देला द्वारा एक काले स्लेटी रंग की नैक्सोन कार क्र. यूपी 94 वाय 6399 से अवैध शराब लाकर अपने घर में छिपाकर रखी गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश की कार्यवाही की गई। पुलिस जब मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तो चंद्रपाल के घर के सामने उक्त नैक्सोन कार खड़ी मिली। मकान के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। पुलिस द्वारा घर एवं आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। इसी दौरान घर के पीछे स्थित दरवाजे से आरोपी चंद्रपाल अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने घर की सघन तलाशी ली, जिसमें पीछे स्थित कमरे से महरून रंग के 20 कार्टून बरामद हुये। कार्टूनों को खोलकर जांच करने पर उनमें बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की के कुल 1000 सीलबंद पाव 180 एमएल प्रत्येक पाये गये। बरामद शराब की कुल मात्रा 180 लीटर तथा अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 35 हजार रुपये आंकी गई है। सभी शराब की बोतलों पर मप्र आबकारी विभाग के होलोग्राम लगे हुये पाये गये। प्रारंभिक जांच में आरोपी चंद्रपाल बुन्देला एवं वाहन स्वामी द्वारा अवैध रूप से शराब का भंडारण एवं परिवहन किया जाना पाया गया, जिस पर थाना बांदरी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया, फरार आरोपी की तलाश हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुमेर सिंह जगेत, विजय पटेल, सरीफ खान, दीपक शुक्ला, जयराम, राजेन्द्र एवं देवीदीन की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!