होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : शादी के नाम पर 2 लाख की ठगी: बंडा के युवक से दो दिन में दुल्हन ने तोड़ा रिश्ता ! 

  सागर जिले के बंडा ...

[post_dates]

Reporter

Published on:

whatsapp

 

सागर जिले के बंडा क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। एक युवक की शादी तो हो गई, लेकिन सिर्फ दो दिन में उसकी दुल्हन ने रिश्ता तोड़ दिया और घर छोड़कर चली गई। शादी के नाम पर युवक से दो लाख रुपए की ठगी की गई। मामला सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।…..

सागर। सागर जिले के बंडा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें शादी के नाम पर युवक से दो लाख रुपए की ठगी कर ली गई। शादी के महज दो दिन बाद ही दुल्हन घर छोड़कर चली गई। ठगी का शिकार हुआ परिवार अब न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है और बुधवार को SP कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत भी दी है।

कैसे रची गई ठगी की साजिश?

ग्राम उजनेठी निवासी हरनाम लोधी (उम्र 34 साल), जो एक किसान हैं, काफी समय से विवाह की तलाश में थे। जल्दी शादी की चाह में उन्होंने पूरी जानकारी जुटाए बिना शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

हरनाम और उनकी मां ज्ञानबाई ने बताया कि अरविंद लोधी, राहुल लोधी और द्रोपदी लोधी नाम के लोगों ने रानी उर्फ पूनम साहू नाम की लड़की से साजिश के तहत शादी कराई।

शादी से पहले मांगे थे रुपए

परिजनों के मुताबिक, 22 मई को आरोपी पक्ष उनके घर उजनेठी पहुंचे और शादी पक्की की। आरोपियों ने शादी के लिए 2 लाख रुपए की डिमांड रखी। हरनाम के परिवार ने 50 हजार रुपए एडवांस दे दिए। इसके बाद 30 मई को चंडी माता मंदिर, जालमपुर में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी करवाई गई। शादी वाले दिन शेष 1.50 लाख रुपए भी आरोपी पक्ष को दे दिए गए।

शादी के दो दिन बाद बदल गए रंग

शादी के बाद दुल्हन रानी उर्फ पूनम केवल दो दिन ही ससुराल में रुकी। इसके बाद उसने अचानक हंगामा किया और फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। रानी ने परिवार के सामने साफ कह दिया कि वह अपने पति हरनाम के साथ नहीं रहना चाहती।

जब हरनाम पक्ष ने शादी तय कराने वालों से संपर्क किया, तो उन्होंने भी यही कहा कि रानी नहीं रहना चाहती, हम कुछ नहीं कर सकते

शक : गिरोह करता है शादी के नाम पर ठगी

पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह पूरी साजिश पहले से रची गई थी। इन लोगों का एक गिरोह है जो शादी के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से पैसे वसूलता है और फिर दुल्हन को मौके से हटाकर भाग जाते हैं। पीड़ित पक्ष ने अपनी शिकायत में पूरे मामले की गहराई से जांच और 2 लाख रुपए लौटाने की मांग की है।

पुलिस ने जांच शुरू की

पीड़ित हरनाम लोधी और उनकी मां ज्ञानबाई ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे SP कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी पक्ष की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Loading

Join our WhatsApp Group
Reporter

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!