होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में शराबी बेटे ने पिता पर किया कुल्हाड़ी से हमला, शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो खोया आपा !

सागर। बीना में एक रिटायर्ड रेलवे ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर। बीना में एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी उस वक्त बुरी तरह घायल हो गया जब उसका बेटा शराब के लिए रुपये न मिलने पर आपा खो बैठा। वारदात बीना के पास नौगांव की है, जहां 70 वर्षीय प्रभु अहिरवार पर उनके ही बेटे ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।

पीड़ित प्रभु अहिरवार ने बताया कि उनका बेटा नितिन कोई काम नहीं करता और आए दिन शराब के लिए रुपये मांगता रहता है। शनिवार की रात भी वह पैसे मांगने आया। जब पिता ने रुपये देने से इनकार किया, तो नितिन ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और उल्टी कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। इतना ही नहीं, सीने में भी कुल्हाड़ी के बेंट से प्रहार किया गया, जिससे वृद्ध को अंदरूनी चोटें आईं।

घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने सागर रेफर कर दिया। फिलहाल बीएमसी सागर में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!