होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर : खुरई के कोहा गांव में शमशान घाट मार्ग बदहाल, शवयात्रा ले जाना भी हुआ मुश्किल…

सागर। खुरई के ग्राम पंचायत ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर। खुरई के ग्राम पंचायत खैजरा इज्ज़त के अंतर्गत आने वाले कोहा गांव के लोग इन दिनों बड़ी परेशानी का सामना कर रहे हैं। यहां शमशान घाट तक जाने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि शवयात्रा निकालना भी कठिन हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि जब किसी की मृत्यु होती है तो अंतिम यात्रा के दौरान शमशान घाट तक शव ले जाना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। उबड़-खाबड़ रास्ते पर न तो वाहन आसानी से जा पाते हैं और न ही पैदल शव उठाकर ले जाना संभव हो पाता है। कई बार अंतिम संस्कार में शामिल लोगों को रास्ते में रुककर काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि अंतिम संस्कार जैसे जरूरी कार्यों में कोई बाधा न आए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All