होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में नपा के निर्माणाधीन भवन से गिरा मजदूर,निजी अस्पताल में मौत, ठेकेदारों पर घटना छिपाने का आरोप

सागर में नपा के निर्माणाधीन ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर में नपा के निर्माणाधीन भवन से गिरा मजदूर,निजी अस्पताल में मौत, ठेकेदारों पर घटना छिपाने का आरोप
सागर/खुरई। नगर पालिका के नये भवन की साइट पर काम कर रहे एक मजदूर की जान चली गई। सागर रोड पर संत रविदास पार्क के पीछे बन रही इस बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से गिरने के बाद मजदूर ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे सागर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक 50 साल के गोपाल लोधी नपा की निर्माणाधीन बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। तभी अचानक वह पाड़ से नीचे गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कंपनी के अधिकारियों और ठेकेदारों ने पुलिस को खबर दिये बिना ही उन्हें खुरई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। खुरई के डॉक्टरों ने जब देखा कि गोपाल लोधी की हालत बहुत नाजुक है, तो उन्हें तुरंत सागर रेफर कर दिया गया। वहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। हादसे ने निर्माण साइटों पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिये हैं। खुरई में चल रहे कई कामों में देखा गया है कि मजदूर बिना हेलमेट, दस्ताने या सेफ्टी बेल्ट के ही ऊंची-ऊंची इमारतों पर काम करते हैं। कुछ मजदूरों ने नाम न बताने की शर्त पर आरोप लगाया कि कंपनी के बड़े अधिकारियों और ठेकेदारों ने मृतक के परिवार पर दबाव बनाया कि वे पुलिस को जानकारी न दें और मीडिया से भी दूर रहें। इस बारे में जब अनुज इंफ्रा भूमि प्रोकॉन कंपनी के जनरल मैनेजर नरेंद्र सिंह परमार से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी का कहना है कि कंपनी की तरफ से उन्हें हादसे की कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि अगर सागर के अस्पताल में मौत हुई है, तो वहां से मर्ग डायरी आने के बाद ही पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू करेगी।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!