छोटे से खेल ने मचा दी खलबली: खेल खेल में बर्तन में फंसा मासूम !
Sagar : सागर शहर के तीन बत्ती क्षेत्र में एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां खेलते-खेलते एक दो साल का मासूम बच्चा तांबे के बर्तन में फंस गया। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि सुबह के समय बच्चा छत पर खेल रहा था, तभी उसने एक बड़े तांबे के बर्तन में अपने दोनों पैर डालकर बैठने की कोशिश की। बर्तन में पानी भरा होने के कारण उसका शरीर अंदर फंस गया और वह बाहर नहीं निकल पाया।
परिजनों ने बच्चे को बाहर निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो वे घबरा गए। अंततः वे उसे लेकर चकराघाट क्षेत्र स्थित बर्तनों के शिल्पकार एवं व्यापारी अशोक ताम्रकार के पास पहुंचे। अशोक ताम्रकार ने बिना समय गंवाए बर्तन को बीच से सावधानीपूर्वक काटा और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।
इस साहसिक प्रयास के बाद बच्चा सकुशल अपने परिजनों के साथ घर लौट गया। परिजनों ने राहत की सांस ली और अशोक ताम्रकार का तहेदिल से आभार जताया।
फिलहाल बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित है।
देखे वीडियो https://www.instagram.com/reel/DKWonNoNrPi/?igsh=MXJ3czJybmoxNHZnMA==
https://www.instagram.com/reel/DKWonNoNrPi/?igsh=MXJ3czJybmoxNHZnMA==