होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

नाबालिग ने अस्पताल में दिया 5 माह के मृत बच्चे को जन्म, फूफा पर दरिंदगी का आरोप

नाबालिग ने अस्पताल में दिया ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

नाबालिग ने अस्पताल में दिया 5 माह के मृत बच्चे को जन्म, फूफा पर दरिंदगी का आरोप

नौगांव। नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने करीब पांच माह के गर्भ का प्रसव किया, लेकिन जन्म के समय नवजात मृत पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही नौगांव पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग बच्ची अपने फूफा के घर रहती थी, जबकि उसके माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। रविवार को अचानक पेट दर्द होने पर फूफा उसे इलाज के लिए नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के कुछ समय बाद ही नाबालिग ने मृत नवजात को जन्म दिया।
स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने बताया कि नाबालिग की हालत फिलहाल स्थिर है और उसे अस्पताल में भर्ती कर निरंतर निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उसकी नियमित जांच और देखभाल कर रही है।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, रात में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नमन साहू थे। महिला से संबंधित मामला होने के कारण नियमानुसार महिला डॉक्टर को भी बुलाया गया। घटना की जानकारी तत्काल थाने को दी गई।
इस संबंध में बीएमओ डॉ. रविंद्र पटेल ने बताया कि नाबालिग द्वारा मृत नवजात को जन्म देने की सूचना प्राप्त हुई है और सभी आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। वहीं, थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे ने कहा कि मामला गंभीर है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। नाबालिग के गर्भवती होने की परिस्थितियों को लेकर पड़ताल जारी है।
पुलिस ने संदेह के आधार पर नाबालिग के फूफा को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!